Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

रायपुर 30 मई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री साय पत्रकारिता, समाजसेवा और धार्मिक आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सुंदर सदन में आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल होंगे। यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के वरिष्ठ पत्रकार और बुद्धिजीवी भी भाग लेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:40 बजे से 1:10 बजे तक मुख्यमंत्री तेलीबांधा गुरुद्वारा में आयोजित चित्र प्रदर्शनी एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दोपहर 3:10 बजे से 3:40 बजे तक उनका समय दुधाधारी सत्संग भवन में आरक्षित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री लगभग 3:50 बजे अपने निवास लौटेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER