Breaking News

लोक सेवा केंद्र बनेंगे सेवा सेतु केंद्र, एक पोर्टल पर 442 सेवा उपलब्ध हाेगी

post

लोक सेवा केंद्र बनेंगे सेवा सेतु केंद्र, एक पोर्टल पर 442 सेवा उपलब्ध हाेगी

बीजापुर, 01 जून । जिले के नागरिकों को डिजिटल युग में सुशासन को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन ने शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें अब सेवा-सेतु केंद्र के रूप में संचालित किया जा रहा है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनी है। सेवा-सेतु पोर्टल का सबसे बडा लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिल रहा है।

लोक सेवा केंद्र अब सेवा-सेतु केंद्र और ऑपरेटर सेवा सेतु प्रबंधक कहलाएंगें। जिले के सभी ब्लॉक के सचिवों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पूर्व में लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 73 सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब सेवा-सेतु केंद्रों के जरिए 442 डिजिटल सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं। राज्य शासन के द्वारा नागरिकों के हित के लिए डिजिटल पहल अब नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए राजस्व कार्यालय, जनपद पंचायत, नगर पालिका या अन्य विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एक ही पोर्टल से आवेदन, दस्तावेज अपलोड, आवेदन की स्थिति देखना और निर्धारित समय-सीमा में सेवा प्राप्त करना संभव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को छोटे-छोटे काम या प्रमाण-पत्र के लिए तहसील या जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER