Breaking News

रायपुर में जैन समाज का ऐतिहासिक महोत्सव आज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

post

रायपुर में जैन समाज का ऐतिहासिक महोत्सव आज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

रायपुर 18 जून । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गुरुवार काे जैन समाज के एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन का साक्षी बनेगी। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह शामिल होंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे लोकभवन पहुंचेंगे और शाम 4 बजे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि करीब 71 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जैन समाज के पूज्य विनय कुशल मुनिजी म.सा. को आचार्य पद से विभूषित किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के इनडोर स्टेडियम में भव्य आचार्य पदारोहण महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें देश और प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER