Breaking News

रायपुर नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व , 1070 संपत्तिधारकों ने जमा किया कर

post

रायपुर नगर निगम ने एक दिन में वसूला 1.55 करोड़ का राजस्व , 1070 संपत्तिधारकों ने जमा किया कर

रायपुर 30 जून। रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने सोमवार 29 जून को विशेष वसूली अभियान चलाकर एक ही दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये का राजस्व संग्रह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सभी जोनों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर वसूली की।

आयुक्त मिश्रा ने अधिकारियों को शहर की सभी व्यावसायिक संपत्तियों का सर्वे कर उनका सही कर निर्धारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कर निर्धारण में पारदर्शिता और राजस्व वृद्धि के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वसूली अभियान के दौरान जोन 3 ने 90 सम्पतियों से 10 लाख 98 हजार 438 रूपये की राजस्व वसूली की। वंहीं जोन 4 ने 90 सम्पतियों से 20 लाख 85000 रूपये की राजस्व वसूली की। इसी प्रकार जोन 5 ने 119 सम्पतियों से 15 लाख 3 हजार 842 रूपये, जोन 7 द्वारा 64 सम्पतियों से 11 लाख 1 हजार 159 रूपये, जोन 8 द्वारा 120 सम्पतियों से 18 लाख 96 हजार 579 रूपये, जोन 9 द्वारा 196 सम्पतियों से 20 लाख 55 हजार 499 रूपये, और जोन 10 द्वारा 136 सम्पतियों से 12 लाख 6 हजार 619 रूपये का राजस्व वसूला गया।

इस बीच नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज मंगलवार 30 जून 2026 तक चालू वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर पूर्ण रूप से जमा कर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं। निगम का कहना है कि समय पर कर भुगतान से जहां करदाताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER