Breaking News

नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में डोली धरी


विदेश 22 July 2026
post

नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में डोली धरी

काठमांडू, 22 जुलाई । नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाझंग जिले में आज तड़के 4ः40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का केंद्र बाझंग जिला का कोटदेवल क्षेत्र रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद के अनुसार, भूकंप के झटके बाझंग के अलावा पड़ोसी बैतडी जिला के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए।इस वजह से सो रहे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

नेपाल को हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप समय-समय पर आते रहते हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER