Breaking News

मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन


शहर 22 July 2026
post

मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुंबई, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिविर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन को हमेशा समाजोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने पर जोर देते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए ऋणमाफी और बिजली बिल माफी संबंधी मुख्यमंत्री के निर्णय का क्रियान्वयन आज से शुरू हो गया है, जिससे राज्य के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

वहीं, राहुल नार्वेकर ने स्वर्गीय अजितदादा पवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER