Breaking News

महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट


शहर 22 July 2026
post

महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

मुंबई, 22 जुलाई । महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक साथ दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने के कारण बारिश की तीव्रता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदाकालीन प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों के कलेक्टर को सतर्क रहने की सूचना दी है।


मौसम विभाग की बुधवार को जारी रिपोर्ट में मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक समेत करीब 10 जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।


पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक घाट क्षेत्र, सतारा घाट क्षेत्र और कोल्हापुर घाट क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई, रत्नागिरी, पुणे, नासिक, बुलढाणा, अकोला, वाशिम, अमरावती, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।


मुंबई महानगर में रुक रुककर हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। बृहन्मुंंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारियों ने पंपिंग के सहयोग से जल निकासी कर दी है। इससे आम जनजीवन पर बारिश का असर नहीं हुआ है। तेज बारिश और घने बादलों की वजह से दृष्यमान्यता में कमी आई है। हालांकि मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनें और ट्रैफिक सामान्य हैं।


You might also like!


RAIPUR WEATHER