Breaking News

सैन्य और फील्ड अस्पतालों में आयुष सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव, रक्षा मंत्री को प्रतापराव जाधव ने लिखा पत्र


देश 22 July 2026
post

सैन्य और फील्ड अस्पतालों में आयुष सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव, रक्षा मंत्री को प्रतापराव जाधव ने लिखा पत्र

नई दिल्ली, 22 जुलाई । केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर देश के सभी सैन्य और फील्ड अस्पतालों में आयुष ओपीडी तथा आयुष आधारित उपचार सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव दिया है।

बुधवार को प्रतापराव जाधव ने लिखे पत्र में कहा कि सशस्त्र बलों के पास आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था मजबूत है, लेकिन आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को शामिल करने से सैनिकों को निवारक, संवर्धक और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल रक्षा मंत्रालय के अधीन केवल कुछ संस्थानों में ही आयुष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि अधिकांश सैन्य और फील्ड अस्पतालों में ऐसी सेवाएं नहीं हैं। उनके अनुसार, आयुष सेवाओं के विस्तार से सैनिकों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल, जीवनशैली प्रबंधन, पुनर्वास और समग्र स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी।

प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्रालय से इस प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही, आयुष मंत्रालय ने इसके क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहायता, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग और आवश्यकता पड़ने पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने की भी पेशकश की है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER