काठमांडू, 24 जुलाई । नेपाल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण देशभर में भूस्खलन और सड़कों का कटान शुरू हो गया है। इसके चलते नौ प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गए हैं और कई अन्य सड़क खंडों पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9 बजे तक नौ प्रमुख सड़क राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हैं। काव्रेपालान्चोक और सिंधुली को जोड़ने वाले बीपी राजमार्ग का खुरकोट-नेपालथोक-कटुन्जेबेसी खंड बाढ़ के खतरे को देखते हुए शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
इसी तरह, पूरे मानसून सीजन के दौरान कांति लोकपथ पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इलाम नगरपालिका के राजदुवाली में सड़क पर भारी कीचड़ जमा होने के कारण मेची राजमार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया है। भूस्खलन की वजह से सिंधुपालचौक के भोटेकोशी के ज़ीरोकिलो और कोडारी में अरनिको राजमार्ग भी बंद हो गया है।
भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बंद अन्य सड़कों में बागलुंग की जैमिनी नगरपालिका-8 स्थित बेलबगर में कालीगंडकी कॉरिडोर, रोल्पा की परिवर्तन नगरपालिका में घोराही-थावांग शहीद राजमार्ग, और मुगु की छायानाथ रारा नगरपालिका के पीना खोला में नगमा-गामगाडी सड़क शामिल हैं।
रसुवा की गोसाईंकुंड में पासांग ल्हामू राजमार्ग और अछाम की पांचदेवल बिनायक नगरपालिका-4 के पानीखोला में मध्य-पहाड़ी राजमार्ग (मिड-हिल हाईवे) भी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बंद हैं। इसी तरह, लमजुंग की मर्स्यांगदी नगरपालिका के म्याग्दे भीर में बेसीसहर-चामे-मनांग सड़क खंड भूस्खलन के बाद अवरुद्ध है।
इस बीच, नेपाल पुलिस ने बताया कि दोलखा की तामाकोशी के किरनेतार में तामाकोशी नदी द्वारा सड़क का एक हिस्सा बहा ले जाने के बाद लामोसांगु-रामेछाप सड़क मार्ग बाधित हो गया था।
हालांकि, खिम्ती ग्रामीण विद्युत सहकारी के परिसर से होकर जाने वाले एक वैकल्पिक मार्ग के जरिए यातायात को फिर से शुरू कर दिया
गया है।
Breaking News
- हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच : सम्राट चौधरी
- आईआईटी जोधपुर के शोध से याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलेगा नया आधार
- नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संंख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन
- आईएसएसएफ विश्व कप: सैन्यम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, भारत का पदक खाता खुला
- अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार
- यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल
- शीतकालीन सत्र में लागू होगा यूसीसी, समिति की बैठक के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया : मुख्यमंत्री साय
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
- वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जयंती: सेवा, समर्पण और संस्कार का पर्व
लगातार मानसूनी बारिश से नेपाल के 9 प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद, यातायात बाधित







