मुंबई, 24 जुलाई, । भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से दोनों पार्टियों में २६ जुलाई को आंदोलन करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में नवनाथ बन ने कहा कि मोर्चे में किसी भी दल का झंडा न होने की घोषणा की गई है लेकिन इसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह कांग्रेस राहुल गांधी के राजनीतिक हितों के लिए छात्र आंदोलनों का सहारा ले रही है, उसी प्रकार महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी युवाओं के मुद्दों का राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं।
नवनाथ बन ने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनकारियों से लगातार संवाद कर रही है और उनकी अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन वापस ले लिया है। बन के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि सरकार संवाद के लिए तैयार है और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है।
Breaking News
- हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच : सम्राट चौधरी
- आईआईटी जोधपुर के शोध से याददाश्त, मानसिक स्वास्थ्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को मिलेगा नया आधार
- नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़ी संंख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया
- छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन
- आईएसएसएफ विश्व कप: सैन्यम ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता रजत, भारत का पदक खाता खुला
- अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार
- यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस के ऑनलाइन रिटेलर के लॉजिस्टिक्स सेंटर निशाने पर, 3 घायल
- शीतकालीन सत्र में लागू होगा यूसीसी, समिति की बैठक के बाद बढ़ेगी प्रक्रिया : मुख्यमंत्री साय
- सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष, वित्त मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
- वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जयंती: सेवा, समर्पण और संस्कार का पर्व
छात्र आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे ठाकरे बंधु: नवनाथ बन







