Breaking News

सीबीआई ने ईपीएफओ के एक प्रवर्तन अधिकारी को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया


देश 24 July 2026
post

सीबीआई ने ईपीएफओ के एक प्रवर्तन अधिकारी को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन -ईपीएफओ के पटियाला जिला कार्यालय के एक प्रवर्तन अधिकारी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
 
सीबीआई के सूत्रों के अनुसार 22 जुलाई को एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी शिकायतकर्ता के खिलाफ जुर्माने की सिफारिश करने वाली प्रतिकूल रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के बदले में चार लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने आरोपी को शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
 
आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया और कल चंडीगढ़ की सक्षम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।। 

You might also like!


RAIPUR WEATHER