अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग से विराम पर हैं। इसी बीच उन्हें पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सार्वजनिक रूप से देखा गया।
इस दौरान एक प्रशंसक ने दोनों के साथ सेल्फी ली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में अभिषेक कैजुअल टी-शर्ट और कैप में नजर आए, जबकि ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं।
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को अगले साल 20 वर्ष पूरे होने वाले हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और वर्ष 2007 में उन्होंने शादी की थी। हाल ही में एक बातचीत में अभिषेक ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेटी आराध्या को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं और परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाई हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इसके इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
Breaking News
- विश्व कप में छाप छोड़ने को तैयार भारत के युवा हॉकी सितारे, बड़े मंच पर दिखाएंगे दम
- आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने संत गजानन महाराज के 150वें प्रकट दिवस के लिए 150 रुपये का स्मारक सिक्का, डाक टिकट मांगा
- सरकार कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित संवाद के लिए प्रतिबद्ध है: जितेंद्र सिंह
- असम बाढ़: प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से की बात, राहत और पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा
- OpenAI का बड़ा झटका: दुनियाभर में डाउन हुई ChatGPT की सेवाएं
- क्या है पोडा पिठा? भगवान जगन्नाथ को अर्पित होने वाला पवित्र और पारंपरिक भोग
- ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन, 'किंग' की शूटिंग से लिया ब्रेक
- अमेरिका ने भारत पर प्रस्तावित धारा 301 के तहत टैरिफ को घटाकर 10% कर दिया है, लगभग आधे निर्यात अभी भी इससे मुक्त रहेंगे।
- प्राथमिक शाला परधानपारा तोयनार के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन
- आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ने सात माह की गर्भवती महिला काे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन, 'किंग' की शूटिंग से लिया ब्रेक







