Breaking News

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लियोन को बाहर कर सकती है ऑस्ट्रेलिया, रेनशॉ की वापसी तय


खेल 21 August 2026
post

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लियोन को बाहर कर सकती है ऑस्ट्रेलिया, रेनशॉ की वापसी तय

मैकाय, 21 अगस्त ।ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को बाहर कर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने पर विचार कर रही है। वहीं, बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ की टीम में वापसी तय हो गई है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा कि अंतिम एकादश पर फैसला शनिवार को टॉस से पहले मैदानी परिस्थितियों का निरीक्षण करने के बाद लिया जाएगा। टीम प्रबंधन ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में होने वाले पहले टेस्ट को देखते हुए स्कॉट बोलैंड को शामिल कर पूरी तरह तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरने पर विचार कर रहा है।

कमिंस की कप्तानी में फिट रहने पर लियोन को ऑस्ट्रेलिया ने कभी टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया है। हालांकि, पिछले साल गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया दो बार बिना स्पिनर के सभी तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा था।

रेनशॉ ने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में भारत के खिलाफ खेला था। अब उनकी वापसी लगभग तय है। वह फिर से पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। रेनशॉ ने 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ 20 साल की उम्र में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाया था।

क्वींसलैंड के इस बल्लेबाज ने मैकाय में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो शतक भी लगाए हैं। वह जेक वेदराल्ड की जगह टीम में आए हैं। वेदराल्ड को एक टेस्ट के बाद ही टीम से बाहर कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोहराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमीते हसन, जाकेर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, शरीफुल इस्लाम।

You might also like!


RAIPUR WEATHER