Breaking News

तेलंगाना में छड़ लदे कंटेनर से बस टकराई, यह हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।


देश 26 August 2026
post

तेलंगाना में छड़ लदे कंटेनर से बस टकराई, यह हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

हैदराबाद (तेलंगाना), 26 अगस्त । सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के लगभग 4ः30 बजे एक निजी बस के लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर से टकरा जाने से हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। 42 यात्रियों को लेकर निजी बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, बस आगे जा रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। कंटेनर में लोहे की छड़ लदी थीं। टक्कर के बाद बस के भीतर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस का कहना है कि बस से घायलों और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

इस हादसे के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों के इलाज में कोताही न बरतने का आदेश दिया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER