Breaking News

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत ने विश्व नंबर-9 विक्टर लाई को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह


खेल 03 September 2026
post

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत ने विश्व नंबर-9 विक्टर लाई को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली, 03 सितंबर । भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर-9 विक्टर लाई को सीधे गेमों में हराकर चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पूर्व विश्व नंबर-1 श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के मुकाबले में कनाडा के लाई को 21-18, 21-19 से हराया।

श्रीकांत ने एक घंटे से भी कम समय चले मुकाबले में संयमित और प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों गेमों में महत्वपूर्ण मौकों पर धैर्य बनाए रखा और दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया।

लाई हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने चाइना मास्टर्स के पहले दौर में भारत के लक्ष्य सेन को हराया था। इससे पहले लाई ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। इसके बावजूद श्रीकांत ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

श्रीकांत ने टूर्नामेंट की शुरुआत भी आत्मविश्वास के साथ की थी। उन्होंने पहले दौर में चीनी ताइपे के विश्व नंबर-21 ची यू-जेन को महज 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया था।

क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत का सामना हांगकांग चीन के ली च्युक यियू से होगा। ली ने अंतिम-16 के मुकाबले में विश्व नंबर-9 तोमा पोपोव को हराकर अगले दौर में जगह बनाई है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER