Breaking News

स्टॉक मार्केट में सीएसएमएल की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक


व्यापार 04 September 2026
post

स्टॉक मार्केट में सीएसएमएल की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली, 04 सितंबर । इंटरटेनमेंट और एम्यूजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी कंप्लीट स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट इंडिया लिमिटेड (सीएसएमएल) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट ने मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। हालांकि लिस्टिंग के बाद हुई खरीदारी से कंपनी के शेयर की स्थिति में सुधार हुआ, जिससे कंपनी के आईपीओ निवेशक को ठीक ठाक मुनाफा हो गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 135 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 2.96 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 139 रुपये के स्तर पर हुई।

लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली के कारण कंपनी के शेयर कुछ देर में ही उछल कर 145.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली होने के कारण इसकी चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। दोपहर 01 बजे तक का कारोबार होने के बाद ये शेयर 144.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशक प्रति शेयर 9.75 रुपये यानी 7.22 प्रतिशत के फायदे में थे।

इस कंपनी का 74.93 करोड़ रुपये का आईपीओ 28 अगस्त से 01 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 3.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 7.35 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.66 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 1.57 गुना सब्सक्राइब हो सका था।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 55.50 लाख शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ में शेयरों की बिक्री के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी महाराष्ट्र के भिवंडी में मौजूद वेयर हाउस के लिए गेमिंग इक्विपमेंट्स, कंप्यूटर, प्रिंटर, सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी, सिक्योरिटी इक्विपमेंट्स की खरीदारी और उनका इंस्टॉलेशन करने, पुराने का कर्ज को बोझ को कम करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आईपीओ से जुड़े खर्चों की भरपाई करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सीएसएमएल की वित्तीय स्थिति की बात करें तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को 11.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 18.18 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2024-25 में इसे 111.42 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़ कर 118.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इस अवधि में कंपनी पर लदे कर्ज के बोझ में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में कंपनी पर 2.19 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो अगले वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़ कर 8.99 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो इस अवधि में कंपनी इस मोर्चे पर भी बढ़त हासिल करने में सफल रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में ये 24.57 करोड़ रुपये के स्तर पर था। इसी तरह 2025-26 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस उछल कर 27.71 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER