Breaking News

नेपाल एयरलाइंस ने बाढ़ पीड़ितों की राहत सामग्री पर एक महीने के लिए माल भाड़ा किया माफ


विदेश 10 September 2026
post

नेपाल एयरलाइंस ने बाढ़ पीड़ितों की राहत सामग्री पर एक महीने के लिए माल भाड़ा किया माफ

काठमांडू, 10 सितंबर । नेपाल एयरलाइंस ने हाल ही में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों के लिए भेजी जाने वाली राहत सामग्री के हवाई परिवहन पर विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

एयरलाइंस ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेशनों से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाने वाली राहत सामग्री पर लगने वाले पूरे माल भाड़े को एक महीने के लिए पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस के अनुसार, संबंधित दूतावासों के साथ समन्वय करके और दूतावास के आधिकारिक पत्र के आधार पर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे जाने वाले खाद्यान्न, दवाइयां, कपड़े तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री के परिवहन पर शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी।

एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा है कि आपदा के समय में मानवीय सहायता को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए लिए गए इस निर्णय से विभिन्न देशों और संघ-संस्थाओं द्वारा नेपाल भेजी जाने वाली राहत सामग्री को प्रभावित समुदायों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER