Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओलम्पिक एसोसिएशन की बैठक और तीज त्योहार में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ 12 September 2026
post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओलम्पिक एसोसिएशन की बैठक और तीज त्योहार में होंगे शामिल

रायपुर, 12 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित ‘तीज त्यौहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रात 9:40 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित ‘कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER