Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रत्नाकर महाजन का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


शहर 12 September 2026
post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रत्नाकर महाजन का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई, 12 सितंबर । कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और राज्य वित्त एवं नियोजन मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रत्नाकर महाजन (80) का शनिवार सुबह पुणे में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, रत्नाकर महाजन ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस ने एक विद्वान, संयमी और समर्पित नेता खो दिया है। वे राज्य वित्त एवं नियोजन मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकबोधिनी संस्था के चेयरमैन भी रहे।

रत्नाकर महाजन समाजवादी विचारक और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में भी पहचाने जाते थे। कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लंबे समय तक बनी रही। पार्टी प्रवक्ता के रूप में वे राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों को तर्कपूर्ण एवं विद्वतापूर्ण ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते थे। शांत और संयमित तरीके से अपनी बात रखने तथा राजनीतिक नैतिकता के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

You might also like!


RAIPUR WEATHER