Breaking News

भारत की भक्ति शर्मा ने डब्ल्यूएसपीएस विश्व चैंपियनशिप फाइनल में कांस्य पदक जीता।


खेल 12 September 2026
post

भारत की भक्ति शर्मा ने डब्ल्यूएसपीएस विश्व चैंपियनशिप फाइनल में कांस्य पदक जीता।

चांगवोन, 12 सितंबर। भारत की भक्ति शर्मा ने डब्ल्यूएसपीएस विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा के फाइनल में 213.1 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। ईरान की नासरीन शाही समाखौन ने भक्ति को पीछे छोड़कर रजत पदक हासिल किया, जबकि उनकी हमवतन फैजेह अहमदी ने 238.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फाइनल में भारत की एक अन्य निशानेबाज सृष्टि अरोड़ा भी शामिल थीं, जिन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया।

इससे पहले क्वालीफिकेशन में भक्ति छठे स्थान पर रही थीं और सृष्टि से एक स्थान पीछे थीं।

हालांकि, 565 अंक के स्कोर के साथ उन्होंने नया जूनियर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। सृष्टि ने क्वालीफिकेशन में 566 अंक हासिल किए।

भारत की सुमेधा पाठक केवल एक अंक से शीर्ष आठ में जगह बनाने से चूक गईं। वहीं, 2024 पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता रुबीना फ्रांसिस 554 अंक के साथ 18वें स्थान पर रहीं।

भारत ने टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। सृष्टि, भक्ति और सुमेधा के तीन सर्वश्रेष्ठ स्कोर के संयुक्त 1690 अंक भारत के खाते में रहे। ईरान ने 1707 अंक के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन ने कांस्य पदक हासिल किया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER