Breaking News

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत ए टीम घोषित, देवदत्त पडिक्कल और गायकवाड़ को मिली कप्तानी


खेल 09 September 2026
post

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत ए टीम घोषित, देवदत्त पडिक्कल और गायकवाड़ को मिली कप्तानी

नई दिल्ली, 09 सितंबर । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय ए टीम की घोषणा कर दी है। पुडुचेरी में होने वाली इस सीरीज में दो बहुदिवसीय और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।

बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए भारत ए टीम में अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे और वी. व्यासक को शामिल किया गया है।

एकदिवसीय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में प्रियंश आर्या, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर शामिल हैं।

हार्दिक पांड्या और वी. व्यासक का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला बहुदिवसीय मुकाबला 22 से 25 सितंबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा। दूसरा बहुदिवसीय मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद तीन एकदिवसीय मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में खेले जाएंगे।

भारत ए बहुदिवसीय टीम:

अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी. व्यासक।

भारत ए एकदिवसीय टीम:

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।

You might also like!


RAIPUR WEATHER