Breaking News

चाइना सदर्न एयरलाइंस छह साल बाद फिर शुरू करेगी ग्वांगझू-दिल्ली उड़ान सेवा


व्यापार 12 September 2026
post

चाइना सदर्न एयरलाइंस छह साल बाद फिर शुरू करेगी ग्वांगझू-दिल्ली उड़ान सेवा

नई दिल्ली, 12 सितंबर । चाइना सदर्न एयरलाइंस ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच छह साल के लंबे अंतराल के बाद 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर नियमित यात्री उड़ान सेवा को फिर शुरू करने का ऐलान किया है।

एयरलाइन की ओर से शनिवार को यह घोषणा ऐसे समय की गई, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर हैं। कंपनी ने कहा कि इस सेवा की बहाली के साथ वह दक्षिण एशिया में आठ मार्गों पर हर हफ्ते 100 से अधिक उड़ानों का संचालन करेगी। चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझू में मुख्यालय वाली चाइना सदर्न एयरलाइंस चीन स्थित प्रमुख एयरलाइन कंपनियों में से एक है।

भारत और चीन के बीच उड़ान सेवाएं 2020 कोरोना यानी कोविड-19 महामारी के बाद निलंबित कर दी गई थीं। इसके बाद पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच चार साल से अधिक समय तक चले सैन्य गतिरोध के बीच भी इन सेवाओं को बहाल नहीं किया गया। यह गतिरोध पिछले साल अक्टूबर में समाप्त हुआ था। चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान सेवाओं की बहाली भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे हो रहे सामान्यीकरण का हिस्सा है। संबंधों में सुधार के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 2024 और 2025 में दो अहम बैठकें हुई थीं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER