Breaking News

वाहन निर्माता कंपनी निसान एनएमआईपीएल ने शोरूम का उद्घाटन करके दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।


व्यापार 09 September 2026
post

वाहन निर्माता कंपनी निसान एनएमआईपीएल ने शोरूम का उद्घाटन करके दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।

नई दिल्ली, 09 सितंबर । वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने बुधवार को मथुरा रोड पर अत्याधुनिक ब्राइट निसान शोरूम का उद्घाटन करके दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।

इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, ‘निसान में हमारे हर कदम के केंद्र में ग्राहक होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनीसआर के ग्राहकों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लोकेशन पर यह नया शोरूम खोला गया है, जिससे इस प्रमुख ऑटोमोटिव मार्केट में निसान की मौजूदगी मजूबत होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरे भारत के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने एवं उन्हें बेहतरीन अनुभव देने की दिशा में निसान इंडिया के मौजूदा प्रयासों के अनुरूप है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह आधुनिक शोरूम 7 हजार वर्ग फीट में बना है और यहां 8 कारें डिस्प्ले करने की क्षमता है। यह नेटवर्क विस्तार की निसान इंडिया की प्रतिबद्धता के तहत सितंबर में दिल्ली-एनसीआर में खोले जा रहे 13 नए टचपॉइंट्स में से एक है। वत्स ने आगे कहा कि इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं और जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही सेल्स एंड सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं। यह आउटलेट ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं शानदार ग्राहक वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि हम अपने लोगों, भागीदारों, नेटवर्क, डाटा क्षमताओं और ग्राहकों से सीधे जुड़ने वाला प्लेटफॉर्म में लगातार निवेश कर रहे हैं, जिससे निसान के बेहतरीन सेल्स एवं सर्विस के वादे को पूरा किया जा सके। इस सेगमेंट में 57 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली तीन कार लाइन के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले इस नेटवर्क से भारत में निसान के विकास को गति मिलेगी। सौरभ वत्स ने कहा कि भारत में अपने कारोबार को विस्तार देने के क्रम में निसान ने दिल्ली-एनसीआर में नेटवर्क को करीब दोगुना करते हुए 24 टचपॉइंट्स तक पहुंचा दिया है, इससे पूरे क्षेत्र में ग्राहकों का अनुभव बेहतर होगा और निसान की गाड़ियों तक पहुंच आसान होगी।

ब्राइट निसान के डीलर प्रिंसिपल प्रशांत लूथरा ने बताया, ‘मथुरा रोड पर नए शोरूम खोलकर दिल्ली-एनसीआर में ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने के लिए निसान मोटर इंडिया के साथ साझेदारी करने का हमें गर्व है। यह डीलरशिप ग्राहकों को विश्व स्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसे निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो एवं ग्राहकों को प्राथमिकता देने की रणनीति से मदद मिली है। हम बेहतरीन सेल्स एवं आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के साथ दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों को सर्विस देने के लिए तैयार हैं।

You might also like!


RAIPUR WEATHER