ढाका, 13 सितंबर। बांग्लादेश के चापईनवाबगंज सदर उपजिला में पद्मा नदी में नाव पलटने से डूब रहे 10 लोगों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बचा लिया। यह सभी लोग भारतीय क्षेत्र में सकुशल हैं। बीएसएफ ने बांग्लादेश को आधिकारिक तौर पर यह सूचना दी है। बांग्लादेश ने अपने नागरिकों को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर पद्मा नदी में 12 यात्रियों को ले जा रही नाव के पलटने के बाद भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) के जवानों ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को बचाया। एक यात्री तैरकर बांग्लादेशी इलाके में वापस पहुंचने में कामयाब रहा, जबकि एक अन्य अभी भी लापता है।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 यात्रियों को ले जा रही नाव शाम करीब 5 बजे बखेराली घाट से जोहुरपुरटेक के लिए रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद तेज हवाओं और नदी की तेज लहरों के कारण नाव पलट गई। खंडुआ बीएसएफ कैंप के गश्त कर रहे जवानों ने नदी से 10 यात्रियों को बचाया और उन्हें भारतीय इलाके में ले आए। वसीम नाम का एक 25 वर्षीय यात्री तैरकर बांग्लादेश के किनारे पहुंचने में सफल रहा, जबकि मुस्तफा नाम का एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर सर्विस के जवान ने घटनास्थल पहुंचे।
इस बीच, बीएसएफ ने 10 बांग्लादेशी नागरिकों को बचाने के बारे में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को आधिकारिक तौर पर सूचित किया। 53 बीजीबी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल काजाी मुस्तफिज़ुर रहमान ने कहा, "बचाए गए 10 बांग्लादेशियों को वापस बांग्लादेश लाने की प्रक्रिया चल रही है। लापता मुस्तफा को खोजने की कोशिश भी जारी है।"
Breaking News
- अमरीका ने नेपाल को बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की स्वीकृति दी
- इंडोनेशिया में 240 से अधिक यात्रियों वाली नौका के पलटने के बाद लगभग 140 लोग और चालक दल लापता
- नेपाल के प्रधान सेनापति जनरल सिग्देल आज से चीन के दौरे पर
- प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में समावेशी वैश्विक शासन पर दिया जोर
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- यूएस ओपन: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को हराकर महिला एकल खिताब जीता।
- मध्य पूर्व में तनाव के बीच सितंबर में अब तक एफपीआई से 14,474 करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
- नेपाल में अगले शैक्षणिक सत्र से ‘बुक फ्री फ्राइडे’ और ‘स्किल इन एजुकेशन’ योजना लागू करने की तैयारी
- बांग्लादेश में पद्मा नदी में नाव पलटी, 10 लोगों को बीएसएफ ने बचाया
बांग्लादेश में पद्मा नदी में नाव पलटी, 10 लोगों को बीएसएफ ने बचाया







