काठमांडू, 13 सितंबर । नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की आज से चीन की आधिकारिक यात्रा शुरू हो रही है। सेना प्रमुख बनने के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।
नेपाली सेना मुख्यालय के अनुसार, जनरल सिग्देल 13-19 सितंबर तक चीन दौरे पर रहेंगे। वह रविवार को एयर चाइना की उड़ान से रविवार को चीन के चेंगदू (छेन्दु) के लिए रवाना होंगे। बताया गया है कि चीन ने एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 100 से अधिक देशों के सेना प्रमुखों और सैन्य प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। सिग्देल इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चीन जा रहे हैं।
नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन तथा मानवीय सहायता जैसे क्षेत्रों में सहयोग होता रहा है। ऐसे में नेपाली सेना प्रमुख की यह यात्रा दोनों देशों के सैन्य संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जनरल सिग्देल 19 सितंबर को नेपाल लौटेंगे। उनके इस दौरे को नेपाल की बदलती क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों और पड़ोसी देशों के साथ सैन्य संबंधों को मजबूती देने के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News
- अमरीका ने नेपाल को बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की स्वीकृति दी
- इंडोनेशिया में 240 से अधिक यात्रियों वाली नौका के पलटने के बाद लगभग 140 लोग और चालक दल लापता
- नेपाल के प्रधान सेनापति जनरल सिग्देल आज से चीन के दौरे पर
- प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में समावेशी वैश्विक शासन पर दिया जोर
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- यूएस ओपन: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को हराकर महिला एकल खिताब जीता।
- मध्य पूर्व में तनाव के बीच सितंबर में अब तक एफपीआई से 14,474 करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
- नेपाल में अगले शैक्षणिक सत्र से ‘बुक फ्री फ्राइडे’ और ‘स्किल इन एजुकेशन’ योजना लागू करने की तैयारी
- बांग्लादेश में पद्मा नदी में नाव पलटी, 10 लोगों को बीएसएफ ने बचाया
नेपाल के प्रधान सेनापति जनरल सिग्देल आज से चीन के दौरे पर







