रायपुर, 13 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:20 बजे बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बेमेतरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होकर शिक्षकों का सम्मान भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे बेमेतरा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
Breaking News
- अमरीका ने नेपाल को बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की स्वीकृति दी
- इंडोनेशिया में 240 से अधिक यात्रियों वाली नौका के पलटने के बाद लगभग 140 लोग और चालक दल लापता
- नेपाल के प्रधान सेनापति जनरल सिग्देल आज से चीन के दौरे पर
- प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स में समावेशी वैश्विक शासन पर दिया जोर
- क्या केला सभी खा सकते हैं, जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- यूएस ओपन: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को हराकर महिला एकल खिताब जीता।
- मध्य पूर्व में तनाव के बीच सितंबर में अब तक एफपीआई से 14,474 करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
- नेपाल में अगले शैक्षणिक सत्र से ‘बुक फ्री फ्राइडे’ और ‘स्किल इन एजुकेशन’ योजना लागू करने की तैयारी
- बांग्लादेश में पद्मा नदी में नाव पलटी, 10 लोगों को बीएसएफ ने बचाया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास







