Breaking News

अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।


मनोरंजन 22 September 2026
post

अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

मुंबई, 22 सितंबर । गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार, 21 सितंबर को अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख के पंडाल पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया। इस दौरान उनके साथ मैनेजर पूजा ददलानी और सुरक्षा टीम भी मौजूद रही। शाहरुख को अपने बीच देखकर कई प्रशंसक उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

पंडाल के भीतर शाहरुख ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई दिए। इस मौके पर उन्होंने नेवी-ब्लू कुर्ता-पायजामा पहना था और माथे पर तिलक लगाया था। गौरी खान पीले रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं, जबकि सुहाना ने गहरे हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। परिवार के दर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आए।

शाहरुख इससे पहले भी लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। सितंबर 2023 में वह अपने छोटे बेटे अबराम और पूजा ददलानी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हाल ही में एक 'आस्क एसआरके' सत्र में शाहरुख ने यह भी बताया था कि वह घर पर परिवार और दोस्तों के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हैं। काम की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER