Breaking News

बलोचिस्तान के कलात जिले के परोद, शूर, गजाग को खाली करने का आदेश


विदेश 22 September 2026
post

बलोचिस्तान के कलात जिले के परोद, शूर, गजाग को खाली करने का आदेश

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 22 सितंबर । कलात जिला प्रशासन ने परोद, शूर और ग़जाग इलाकों में रहने वाले लोगों को 28 सितंबर, 2026 तक दूसरी जगह जाने का निर्देश दिया है। इस बारे में कलात और खलीकाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इन इलाकों के रहने वाले लोग तय तारीख तक खाली कर दें।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में सभी संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें। उल्लेखनीय है कि सितंबर की शुरुआत में बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री ने भी शूर, परोद के पहाड़ी इलाके से लगभग 1,000 लोगों को दूसरी जगह भेजने की बात कही थी।

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस समय बलोचिस्तान के ज्यादातर इलाकों में अघोषित सैन्य अभियान शुरू है। कई इलाकों में सेना के हवाई हमलों और ड्रोन हमलों में आम लोग मारे गए और घायल हुए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, केच जिले की तहसील मंड के रिडिग इलाके में बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग घुस आए। इन लोगों ने पाकिस्तानी सेना के कैंप को भी निशाना बनाया। हथियारबंद लोगों ने कस्टम चेक पोस्ट में आग लगा दी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER