मुंबई, 22 सितंबर,। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विरार पश्चिम के यशवंत नगर स्थित अमेय क्लासिक क्लब में एक अक्टूबर को 'महा रोजगार मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित रोजगार मेले में कई नामी बैंक कंपनियों की ओर से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर वसई-विरार महानगरपालिका के प्रथम महापौर तथा उद्यमी राजीव पाटील प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।समाजसेवी एवं पूर्व नगरसेवक हार्दिक राऊत ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं पास और डिग्रीधारक युवा हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। मेले में बैंकिंग एवं फाइनेंस, कस्टमर सर्विस, सेल्स एवं मार्केटिंग, ऑपरेशंस, बैक ऑफिस, रिटेल सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, डीसीबी बैंक, बंधन बैंक और आदित्य बिड़ला बैंक समेत अन्य कंपनियां शामिल होंगी। इच्छुक उम्मीदवारों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
Breaking News
- आंध्र प्रदेश पहली बार कैंसर के मरीज़ों के लिए एडवांस्ड जेनेटिक टेस्टिंग की सुविधा देने जा रहा है।
- आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले की जांच जारी, हॉस्टल से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन
- पुनर्विकास परियोजनाओं की 80 इमारतों के मूल निवासियों और खरीदारों के हितों की रक्षा जरूरी
- शिक्षित युवाओं के लिए विरार के अमेय क्लासिक क्लब में 1 अक्टूबर को महा रोजगार मेला-2026
- साइलेंट किलर हो सकते हैं ब्लड प्रेशर और आर्टरीज से जुड़े ये बदलाव, महिलाएं भूलकर भी न करें इग्नोर
- अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- एशियाई खेल: चेतन भट्ट कांस्य पदक से चूके, चीनी ताइपे के खिलाड़ी से सेंशू के आधार पर हारे
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- बलोचिस्तान के कलात जिले के परोद, शूर, गजाग को खाली करने का आदेश
शिक्षित युवाओं के लिए विरार के अमेय क्लासिक क्लब में 1 अक्टूबर को महा रोजगार मेला-2026







