मुंबई, 02 अक्टूबर। श्री राम शिक्षा सेवा संस्था के संयोजन में आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। व्यासपीठ पर विराजमान इस्कॉन जुहू के पूज्य रघुबीरदास प्रभुजी महाराज भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। श्री राम कथा के माध्यम से शिक्षा सेवा का एक अनूठा संकल्प लिया गया है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा बाधित न हो। संस्था ग्रामीण क्षेत्रों के निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को उनकी फीस में सहयोग प्रदान करती है। इसी सेवा संकल्प के उद्देश्य से संस्था द्वारा 5 अक्टूबर तक 10 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। संस्था का लक्ष्य है कि इसके माध्यम से 300 से 400 विद्यार्थियों की फीस भरने में सहयोग किया जा सके। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान शंकरलाल साबू एवं परिवार के साथ विपिन अग्रवाल, राजेश राय, जुगलकिशोर, प्रभात सिंह, प्रदीप अग्रवाल, महिला अध्यक्षा विनीता रस्तोगी, जयश्री अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कानबिहारी अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल गोकुलधाम आदि ने व्यासपीठ का आशीर्वाद ग्रहण किया।
Breaking News
- बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना
- शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी एक वजह हो सकती है-थकान
- प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और परिवार के रिश्तों को मिलाकर बनाई गई 'प्रेम कीटाणु'
- अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
- गांधी जी के विचारों से शांति की नई राह
- सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देते बापू
- जय जवान, जय किसान’ के प्रणेता शास्त्री,सादगी से शिखर तक पहुंचे लाल बहादुर शास्त्री
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
- गांधी-शास्त्री जयंती पर नवीन विधानसभा भवन में श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा आयोजित
- 4 अक्टूबर को बोरीवली एवं राम मंदिर स्टेशनों के बीच पश्चिम रेलवे का जम्बो ब्लॉक
वसई में आयोजित श्री राम शिक्षा सेवा संस्था की श्रीराम कथा में शिक्षा सेवा का लिया गया संकल्प







