मुंबई, 02 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर, 2026 को रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली एवं ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव कार्य के लिए बोरीवली एवं राम मंदिर स्टेशनों के बीच अप फास्ट एवं 5वीं लाइनों पर 10.00 बजे से 14.00 बजे तक जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली एवं अंधेरी के बीच सभी अप फास्ट लाइन की ट्रेनें अप स्लो/ 6वीं लाइन पर चलाई जाएंगी, जबकि अंधेरी एवं बोरीवली के बीच 5वीं लाइन की सभी ट्रेनें डाउन फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। ब्लॉक के कारण कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ अंधेरी एवं बोरीवली उपनगरीय ट्रेनें हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाई जाएंगी। प्रभावित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के संबंध में जानकारी उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
Breaking News
- बिहार के मखाने की विदेशों में बढ़ी मांग, एक मी. टन की पहली खेप ग्रीस रवाना
- शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी एक वजह हो सकती है-थकान
- प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और परिवार के रिश्तों को मिलाकर बनाई गई 'प्रेम कीटाणु'
- अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
- गांधी जी के विचारों से शांति की नई राह
- सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देते बापू
- जय जवान, जय किसान’ के प्रणेता शास्त्री,सादगी से शिखर तक पहुंचे लाल बहादुर शास्त्री
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
- गांधी-शास्त्री जयंती पर नवीन विधानसभा भवन में श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा आयोजित
- 4 अक्टूबर को बोरीवली एवं राम मंदिर स्टेशनों के बीच पश्चिम रेलवे का जम्बो ब्लॉक
4 अक्टूबर को बोरीवली एवं राम मंदिर स्टेशनों के बीच पश्चिम रेलवे का जम्बो ब्लॉक







