Breaking News

अक्टूबर हीट से मध्य रेलवे की ट्रेनें प्रभावित


शहर 22 October 2026
post

अक्टूबर हीट से मध्य रेलवे की ट्रेनें प्रभावित

मुंबई, 22 अक्टूबर । अक्टूबर हीट के कारण बढ़ते तापमान का असर मध्य रेलवे की पटरियों पर पड़ रहा है। इससे मध्य रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

मध्य रेलवे के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण पटरियों के फैलने या मुड़ने का खतरा रहता है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाए गए। पटरियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को बुधवार को वांगणी-बदलापूर और उंबरमाली-कसारा रेल मार्ग पर आपातकालीन यानी इमरजेंसी ब्लॉक लेने पड़े। इस ब्लॉक के कारण उपनगरीय लोकल ट्रेनों के साथ-साथ कई मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों का टाइमटेबल गड़बड़ा गया। वांगणी से बदलापूर के बीच अप लाइन पर सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक पहला ब्लॉक लिया गया। इसके तुरंत बाद दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक दोबारा ब्लॉक लेना पड़ा।

दूसरी ओर उंबरमाली से कसारा डाउन लाइन पर दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक और कसारा से उंबरमाली अप लाइन पर दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 27 मिनट तक काम किया गया।

You might also like!


RAIPUR WEATHER