Breaking News

छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का आज दूसरा दिन


छत्तीसगढ़ 26 October 2026
post

छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का आज दूसरा दिन

रायपुर 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का आज दूसरा दिन है। सोमवार को भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान स्मृति ईरानी पार्टी के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों तथा निगम-मंडलों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में प्रदेश में संगठन के कामकाज और पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। अलग-अलग स्तर के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ होने वाली इन बैठकों को प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी के दौरे के दूसरे दिन होने वाली इन बैठकों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हैं। हालांकि, बैठकों के एजेंडे और उनमें होने वाले निर्णयों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

उल्लेखनीय हे कि प्रदेश प्रभारी ने बैठक के पहले दिन कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल मतपत्रों या मशीनों से नहीं जीते जाते, बल्कि कार्यकर्ताओं के पसीने, जनता के साथ आत्मीय जुड़ाव और संगठन के सुदृढ़ तंत्र से जीत हासिल होती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER