Breaking News

अजय देवगन का सोनमर्ग के सिंध रिसॉर्ट्स' में गर्मजोशी से स्वागत


मनोरंजन 28 October 2026
post

अजय देवगन का सोनमर्ग के सिंध रिसॉर्ट्स' में गर्मजोशी से स्वागत

श्रीनगर 28 अक्टूबर । मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कश्मीर पहुंचे हैं। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में बाजीराव सिंघम का किरदार निभाने वाले अजय देवगन का सोनमर्ग के सिंध रिसॉर्ट्स' में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रिसॉर्ट ने कहा कि उन्हें अभिनेता की मेजबानी करके बहुत खुशी हुई है। उन्होंने आगे लिखा कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जो किसी के प्रवास (ठहरने के अनुभव) को वाकई यादगार बना देते हैं।

इससे पहले अजय देवगन को लद्दाख के कारगिल इलाके में 'काकसर' में देखा गया था। वहां वे अपनी आने वाली फिल्म 'चौहान' की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने 'आर्मी की वर्दी' पहनी हुई थी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER