मुंबई, 26 नवम्बर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की पुत्री और सांसद सुप्रिया सुले काे महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि यदि सुप्रिया मुख्यमंत्री बनती हैं तो वह शपथ ग्रहण में जाएंगे।
महायुति सरकार में सुप्रिया के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच सवालों का जवाब देते हुए राउत ने गुरुवार को यह टिप्पणी की।
संजय राउत ने चुटकी लेते हुए कहा कि सुप्रिया सुले उनके परिवार की सदस्य हैं और यदि वे 12 साल की चर्चाओं के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेती हैं, तो उन्हें खुशी होगी और वे स्वयं उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उनका स्वागत करेंगे।
सुप्रिया सुले बुधवार को कराड में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री बनने की चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से उनके शपथ ग्रहण की बातें
चल रही हैं। सांसद संजय राउत ने कहा कि उन्होंने बुधवार को सुले के बयान को देखा जिसमें उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुत कम विधायकों के बावजूद सुले को मुख्यमंत्री बनाती है तो बड़ी खुशी की बात है कि राज्य को पहली महिला मुख्यमंत्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 विधायक होने के बावजूद यदि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इसे भाजपा की दिलदारी समझी जाएगी लेकिन भाजपा में इतनी दिलदारी है क्या।







