Breaking News

अभिनेता अनिल कपूर के फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज के पीछे उनकी बेटी रिया कपूर की अहम भूमिका


मनोरंजन 28 November 2026
post

अभिनेता अनिल कपूर के फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज के पीछे उनकी बेटी रिया कपूर की अहम भूमिका

मुंबई, 28 नवंबर । अभिनेता अनिल कपूर 69 साल की उम्र में भी अपने फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज से लोगों का ध्यान खींचते हैं। उनके इस खास लुक के पीछे उनकी बेटी रिया कपूर की अहम भूमिका है। स्टार प्लस के गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' में बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि रिया न सिर्फ उनकी पसंदीदा स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके पहनावे से लेकर नए डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के चयन तक में उनकी मदद करती हैं। रिया बॉलीवुड में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और शनाया कपूर जैसी अभिनेत्रियों को भी स्टाइल कर चुकी हैं।

शो में बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट दिव्यांशी ने अनिल कपूर से पूछा कि क्या उनकी बेटियों सोनम और रिया के बीच भी कपड़ों को लेकर कभी बहस होती थी? इस पर अभिनेता ने बताया कि दोनों बहनों के बीच इस तरह की कोई लड़ाई नहीं होती थी। उन्होंने उनके बचपन का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। अनिल के मुताबिक, सोनम को बचपन से ही सजने-संवरने का शौक था, जबकि रिया अपनी गुड़ियों को अलग-अलग अंदाज में तैयार करने में घंटों बिताया करती थीं। उनका कहना था कि रिया का यह शौक आज भी बरकरार है और अब वह परिवार के सदस्यों के लुक्स पर भी खास ध्यान देती हैं।

अनिल कपूर ने बताया कि रिया खुद भले ही ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहनना पसंद करती हों, लेकिन परिवार के बाकी लोगों को क्या पहनना चाहिए, यह वह अच्छी तरह जानती हैं। अभिनेता के अनुसार, उन्होंने जिन युवा डिजाइनर्स और स्टाइलिस्ट्स के साथ काम किया है, उनमें से कई के नाम रिया ने ही सुझाए हैं। वह अपने काम को लेकर बेहद परफेक्शनिस्ट हैं और किसी भी लुक से पूरी तरह संतुष्ट होने तक नए प्रयोग करती रहती हैं। अनिल ने यह भी कहा कि जब सोनम और रिया साथ काम करती हैं, तो दोनों की जोड़ी शानदार परिणाम देती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER