Breaking News

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए फिल्म 'रामायण' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की।


मनोरंजन 28 November 2026
post

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए फिल्म 'रामायण' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की।

मुंबई, 28 नवंबर । अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए फिल्म 'रामायण' की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। इस पहल के जरिए उन्होंने इलाज के कठिन दौर से गुजर रहे मरीजों को मनोरंजन और खुशियों के कुछ पल देने की कोशिश की। उनका यह प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मकता और उम्मीद जगाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

विवेक ओबेरॉय फिल्म 'रामायण' में विद्युतजिह्वा की भूमिका निभा रहे हैं, जो शूर्पणखा के पति हैं। अभिनेता लंबे समय से कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म से अपने जुड़ाव को भी सामाजिक सेवा का माध्यम बनाया है। विवेक ने फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं लेने और उस राशि को कैंसर से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए समर्पित करने का फैसला किया है। मरीजों के लिए आयोजित विशेष स्क्रीनिंग भी इसी पहल का हिस्सा रही।

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय भी इस महागाथा का हिस्सा हैं।

विशेष स्क्रीनिंग के जरिए विवेक ने फिल्म से अपने जुड़ाव को पर्दे तक सीमित न रखते हुए कैंसर मरीजों के साथ खुशियां साझा कीं। उनका यह प्रयास कठिन परिस्थितियों में हिम्मत, संवेदना और उम्मीद बनाए रखने का संदेश देता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER