Breaking News

संजय राउत पर अराजकता फैलाने का आरोप : भाजपा |


शहर 27 March 2026
post

संजय राउत पर अराजकता फैलाने का आरोप : भाजपा |

मुंबई, 27 मार्च । महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार को शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत पर ईंधन और गैस की कमी के नाम पर जनता में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्य में गैस और ईंधन की कमी नहीं है, लोग संयम बनाए रखें।

नवनाथ बन ने आज पत्रकारों को बताया कि संजय राउत और विपक्ष जानबूझकर जनता के बीच गैस और ईंधन के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं, जिससे लोग अनावश्यक रूप से ईंधन और गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं। दरअसल, भारतीय जहाजों को भारत का तिरंगा देखकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए ईंधन ले जाने की अनुमति मिल रही है। साथ ही देश में 2 महीने का ईंधन स्टॉक है, इसलिए डरने का कोई कारण नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता को सतर्क रहना चाहिए और राउत और विपक्ष की चालों को नाकाम करना चाहिए। गैस सिलेंडर होल्डर्स को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गठबंधन सरकार ने राशन कार्ड होल्डर्स को हर व्यक्ति के लिए 3 लीटर केरोसीन देने का फैसला किया है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER