मुंबई,28 मार्च । कोंकण संभाग में रत्नागिरी जिले में सिचाई विभाग ( पाटबांधारे) क़ुवारबाव के कार्यालय कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर को शिकायतकर्ता से दो लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रत्नागिरी एंटी करप्शनब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।दो लाख रुपए की रिश्वत की राशि कार्यकारी अभियंता गणेश ने अपने सहायक कनिष्ठ लिपिक व टाइपिस्ट शेखर चंद्रमणि पवार के जरिए ली गई थी,इसलिए पहले लिपिक को बाद में कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर को गिरफ्तार किया गया।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो ने आज बताया कि कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर जो कि रत्नागिरी जिले में सिंचाई विभाग कुंवारबाव में पदासीन है। शिकायतकर्ता की शिवकृपा कंस्ट्रक्शन कपनी है। शिकायतकर्ता ने ल.पा. योजना भोलावली तहसील मंडनगढ़ जिला रत्नागिरी स्थित जलसंचय के बांध पर मिट्टी के भराव के लिए सिचाई विभाग के लिए यह काम ठेके पर लिया था।विभाग के द्वारा शिकायतकर्ता को काम करने के बाद दो भुगतान बिल की अदायगी की गई थी।परन्तु तीसरा भुगतान बिल जो कि 11लाख 30हजार 893रु का था इसके भुगतान बिल के लिए सिचाई विभाग में आवेदन देने के बाद कार्यकारी अभियंता गणेश हरिदास सलगर ने उनसे 18मार्च 2026को बिल स्वीकृत करने के लिए 3लाख 40हजार रुपए की मांग की थी।
Breaking News
- NASA का शेयर किया गया आर्टेमिस II फूड प्लान ओरियन स्पेसक्राफ्ट के अंदर की रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक झलक दिखाता है
- टॉप 7 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं
- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
- श्रीमती रूबल अग्रवाल ने कोंकण संभाग आयुक्त का पद संभाला |
- मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे
- चार बार की विश्व चैंपियन इटली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है।
- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें लागू
- बांग्लादेश में संवैधानिक सुधारों पर सरकार और विपक्ष में विश्वास का संकट |
- असमः गोगामुख और बिश्वनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा आज
- नई झुग्गियों पर "नेत्रम" से लगेगी रोक
रत्नागिरी में सिचाई विभाग अभियंता दो लाख रु लेते गिरफ्तार







