Breaking News

ठाणे में अतिरिक्त शिक्षक समायोजन वेतन से वंचित : विधायक केलकर


शहर 08 May 2026
post

ठाणे में अतिरिक्त शिक्षक समायोजन वेतन से वंचित : विधायक केलकर

मुंबई ,08 मई । ठाणे के अनुदानित विद्यालयों, स्कूलों में शिक्षकों के पद कम होने की वजह से कई को अतिरिक्त शिक्षक बनाया गया है, लेकिन उन्हें न ताे समाहित नहीं किया गया है और न ही उनका वेतन भी दिया गया है।

इस बारे में विधायक संजय केलकर ने शिक्षा विभाग के उप निदेशक बात की है और उन्हें तुरंत समाहित करने और वेतन देने का निर्देश दिया। इस सकारात्मक चर्चा से इन शिक्षकों को राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

बताया जाता है कि ठाणे के एक अनुदानित गुजराती स्कूल के शिक्षक खोपट में भाजपा कार्यालय में हुए जनसेवाकच जनसंवाद कार्यक्रम में आज शामिल हुए। इन शिक्षकों ने विधायक संजय केलकर को दिए बयान में शिकायत की कि उन्हें पिछले तीन महीने से सेलरी नही दी गई है जबकि वे मतदाता सत्यापन मुहिम में भी शामिल रहे हैं। उनहाेंने विधायक काे बताया कि गुजराती स्कूल में कुछ शिक्षकों के पद कम होने की वजह से उन्हें अतिरिक्त शिक्षक बनाया गया था, लेकिन उनका कहीं और समायोजन नहीं किया गया, जिससे उन्हें वेतन भ्ाी नही मिल पा रहा है।

इस बारे में विधायक केलकर ने डिप्टी डायरेक्टर से फ़ोन पर बात की और सुझाव दिया कि इन अध्यापकों को शामिल किया जाए और एक हफ़्ते के अंदर उनकी सेलरी दी जाए।

You might also like!


RAIPUR WEATHER