Breaking News

Mumbai: आवास योजना में आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय


शहर 19 May 2026
post

Mumbai: आवास योजना में आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय

मुंबई 19 मई : महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा ) ने 2,640 घरों की बिक्री के लिए हो रही कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रोसेस की समय सीमा फिर बढ़ा दी है। अब घरों के लिए आवेदन 28 मई रात 11.59 बजे तक किया जा सकता है। चर्चा है कि घरों की महंगी कीमतों के कारण लोगों का प्रतिसाद कम मिल रहा है। इन घरों के के लिए अब तक 78,976 आवेदन मिले हैं। इनमें से 55,244 आवेदकों ने डिपॉजिट राशि देकर अपनी दावेदारी सुनिश्चित करा दी है। लॉटरी प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा आवेदक शामिल हो सकें, इसलिए म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा लॉटरी में शामिल कन्नमवार नगर-विक्रोली (ईस्ट) प्रोजेक्ट के 1,221 अपार्टमेंट में से 610 अपार्टमेंट अब खास तौर पर हायर इनकम ग्रुप (एचआईजी ) के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। लॉटरी के लिए मिले आवेदनों की प्रोविजनल लिस्ट 10 जून, 2026 को दोपहर 3 बजे म्हाडा की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। म्हाडा के मुंबई मंडल ने दादर, बांद्रा, गिरगांव, गोरेगांव और विक्रोली जैसे इलाकों में 2640 घरों की बिक्री के लिए लॉटरी निकाली है. इससे पहले आवेदन भरने की तारीख बढ़ाकर 14 मई की गई थी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER