चंडीगढ़, 23 जुलाई । हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन नंद लाल शर्मा का गुरुवार सुबह पंचकूला में निधन हो गया। शर्मा को ब्रेन स्ट्रॉक के चलते 19 जुलाई को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नंद लाल शर्मा ने दो फरवरी 2024 को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश निवासी नंदलाल शर्मा इससे पहले भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के तहत आने वाली सेंट्रल पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (एसजेवीएन) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर छह साल से ज्यादा समय तक रहे।
उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ऑफिसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और 2008 तक कई पदों पर काम किया। वह हिमाचल में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, सेक्रेटरी, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, लैंड एक्विजिशन कलेक्टर,कमिश्नर (वर्कमेन कंपनसेशन),डायरेक्टर (आयुर्वेद) और स्पेशल सेक्रेटरी (हेल्थ), हिमाचल प्रदेश सरकार में रहे। केंद्रीय ऊर्जामंत्री मनोहर लाल ने नंद लाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है। मनोहर लाल ने कहा कि शर्मा ने एसजेवीएन के विकास और विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एचईआरसी के अध्यक्ष के रूप में विद्युत क्षेत्र में उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नंद लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बेहद ऊर्जावान एवं दूरदर्शी सोच का अधिकारी खो दिया है। एचईआरसी बेहतर संचालन में उनका योगदान अहम रहा है। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शर्मा परिवार के साथ हैं।
Breaking News
- भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा
- कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में सियासी तकरार
- खगोल विज्ञान में बड़ा खुलासा, रहस्यमयी ग्रह प्रणाली बनी पहेली
- सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
- महाराष्ट्र में बारिश का कहर, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात
- एनआईए ने पीएफआई के फरार आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से दबोचा, सउदी अरब से वापस लौट रह था
- अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद को नमन
- लोकमान्य तिलक जयंती: राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा
- चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु
- स्पष्टीकरण: एफसीआरए विदेशी वित्तपोषण को कैसे नियंत्रित करता है और 2026 के संशोधनों का क्या अर्थ है
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन नंद लाल शर्मा का निधन







