नई दिल्ली, 23 जुलाई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के श्रीनिवासन हत्या मामले में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुहम्मदअली केपी के रूप में हुई है। वह पीएफआई के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष था। एनआईए ने उसे गुरुवार यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया। वह उस समय सऊदी अरब के रियाद से भारत लौटा था। वह पिछले चार वर्षों से वहीं छिपा हुआ था। इस गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या 67 हो गई है।
एनआईए ने गुरुवार को बताया कि बताया कि मुहम्मदअली केपी पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। वह हत्या की साजिश का प्रमुख हिस्सा था और उसने 16 अप्रैल 2022 को श्रीनिवासन की हत्या में शामिल हमलावरों को शरण भी दी थी। एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी किया गया था।
श्रीनिवासन की हत्या पीएफआई कैडरों ने की थी। एनआईए की जांच में सामने आया कि पीएफआई भारत में 2047 तक इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश के तहत आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था। संगठन ने इसके लिए विभिन्न विंग और यूनिट बनाए थे। पीई विंग के जरिए शारीरिक शिक्षा और योग प्रशिक्षण के नाम पर हथियारों की ट्रेनिंग दी जाती थी। रिपोर्टर्स विंग संभावित लक्ष्यों की जानकारी जुटाने का काम करता था, जबकि सर्विस टीम आतंकवादी हमलों को अंजाम देती थी।
एनआईए ने सितंबर 2022 में यह मामला दर्ज किया था। जांच में यह भी सामने आया कि पीएफआई अपने कार्यालयों, कैंपस और सुविधाओं का इस्तेमाल हिंसक उग्रवाद और जिहाद फैलाने के लिए कर रहा था। मामले की जांच अभी जारी है।
Breaking News
- भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा
- कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में सियासी तकरार
- खगोल विज्ञान में बड़ा खुलासा, रहस्यमयी ग्रह प्रणाली बनी पहेली
- सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
- महाराष्ट्र में बारिश का कहर, कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात
- एनआईए ने पीएफआई के फरार आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से दबोचा, सउदी अरब से वापस लौट रह था
- अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद को नमन
- लोकमान्य तिलक जयंती: राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा
- चाइना ओपन 2026: अंतिम-16 में हारकर बाहर हुईं पी.वी. सिंधु
- स्पष्टीकरण: एफसीआरए विदेशी वित्तपोषण को कैसे नियंत्रित करता है और 2026 के संशोधनों का क्या अर्थ है
एनआईए ने पीएफआई के फरार आरोपी को दिल्ली हवाई अड्डे से दबोचा, सउदी अरब से वापस लौट रह था







