रायपुर, 15 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे।
राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
Breaking News
- कई पीढ़ियों के आत्मबलिदान से मिली आजादी, विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : दत्तात्रेय होसबोले
- केंद्र ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटाया, नई दरें लागू
- राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया
- जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में फहराया तिरंगा
- गौरलाटा की 1225 मीटर ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, दुर्गम रास्तों को पार कर पहुंचे पुलिस जवान और ग्रामीण
- C2S कार्यक्रम ने 68,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है और 254 चिप डिज़ाइनों को टेप आउट करने में सक्षम बनाया है।
- OTT पर छाई 155 मिनट की रोमांटिक ड्रामा फिल्म IMDb रेटिंग ने जीता दर्शकों का दिल
- बॉक्स ऑफिस के किंग बने इमरान हाशमी Awarapan 2 ने पहले दिन रचा रिकॉर्ड
- जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा
- आसमान के बाद अब अभिनय की उड़ान, अक्षत सक्सेना की नई पारी
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया







