Breaking News

राखी से पहले महतारी वन्दन योजना की 31वीं किश्त जारी

post

राखी से पहले महतारी वन्दन योजना की 31वीं किश्त जारी

रायपुर 26 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने आज बुधवार काे कहा कि माह सितम्बर की 31वीं किश्त की राशि अंतरित की गई है। पाण्डे ने कहा यह राखी त्यौहार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेश सरकार द्वारा राखी के पूर्व बहनों को यह भेंट दी गई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डे ने कहा कि कल 25 अगस्त को जिला बालोद में महतारी वंदन सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान 31वीं किश्त का भुगतान किया गया। माह सितम्बर 2026 की 31वीं किश्त के भुगतान ई-केवायसी करा चुकीं कुल 67,28,918 हितग्राहियों को कुल राशि 631,38,37,700 रुपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। इनमें नियद नेल्लानार के हितग्राहियों के 6,897 हितग्राही भी शामिल है, जिन्हें 11वीं किश्त का भुगतान हुआ है। इस प्रकार अब तक कुल 20076 करोड़ रुपये का भुगतान बहनों को किया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डे बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक महतारी वन्दन योजना का लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को महतारी वन्दन योजना के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया है। भाजपा सरकार प्रदेश की हर माता और बहन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है। महतारी वन्दन योजना की 31वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती पाण्डे ने इसे प्रदेश सरकार का नारी सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ता कदम बताया और कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डे ने बताया कि 01 मार्च 2024 से लागू हुई महतारी वन्दन योजना ने राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक सशक्तीकरण, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वावलंबन, कुपोषण एवं एनीमिया निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महतारी वन्दन योजना में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER