Breaking News

अभिनेत्री अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के ब्रेकअप की खबर सामने आई


मनोरंजन 26 August 2026
post

अभिनेत्री अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के ब्रेकअप की खबर सामने आई

अभिनेत्री अनन्या पांडे और उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। पिछले करीब दो साल से दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन कई मौकों पर साथ नजर आने और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे संदेश साझा करने के चलते उनकी डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा में रहीं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अनन्या और वॉकर के बीच पिछले कुछ समय से ब्रेकअप की अटकलें चल रही थीं, जो अब सच साबित हुई हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने पिछले सप्ताह इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है और उन्होंने आपसी समझ के साथ अपने रिश्ते को खत्म किया है। दोनों के करीबी सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि वे इस फैसले के बाद भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं।

अनन्या और वॉकर की पहली मुलाकात 2024 के मध्य में बताई जाती है। दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से पहले के समारोहों में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की खबरों ने जोर पकड़ लिया। अनन्या ने एक बार वॉकर के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला पेंडेंट पहनकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा, दोनों एक-दूसरे के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते नजर आते थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या को पिछली बार 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य के साथ देखा गया था।

You might also like!


RAIPUR WEATHER