Breaking News

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत 18 ठिकानों पर ईडी का छापा


देश 09 September 2026
post

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत 18 ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली, 09 सितंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी पुत्री और सांसद प्रियंका जारकीहोली के आवास समेत अन्य ठिकाने शामिल हैं। यह कार्रवाई धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े एक मामले में की जा रही है।

ईडी की टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में वित्तीय लेनदेन और धन के कथित प्रवाह की जांच कर रही है।

सतीश जारकीहोली के आवासों के अलावा उनकी पुत्री प्रियंका जारकीहोली के परिसरों को भी तलाशी के दायरे में लिया गया है। एजेंसी कथित तौर पर विदेशों में धन हस्तांतरण से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सतीश जारकीहोली के खिलाफ की जा रही यह कार्रवाई एक अलग मामले से संबंधित है और इसका संबंध उनके रिश्तेदार व आबकारी विभाग के अधिकारी वाई मंजूनाथ के खिलाफ पहले दर्ज मामले से नहीं है। हालांकि तलाशी अभियान में मंजूनाथ से जुड़े कुछ परिसरों को भी शामिल किया गया है।

ईडी की ओर से मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER