Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात


देश 09 September 2026
post

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार के साथ राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात

नई दिल्ली, 09 सितंबर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा गया, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”

इस दौरान कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति भी मौजूद थे।

You might also like!


RAIPUR WEATHER