Breaking News

अमित शाह ने चक्रवात अर्नब पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा


देश 29 October 2026
post

अमित शाह ने चक्रवात अर्नब पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तूफानी चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और आपदा से प्रभावित लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें सक्रिय हो गई हैं तथा युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने और आगे की आवश्यक सहायता का निर्धारण करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) जल्द ही भेजे जाएंगे।

शाह ने कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

गृह मंत्री ने प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को भरोसा दिलाया कि आपदा के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

You might also like!


RAIPUR WEATHER