Breaking News

पश्चिम रेलवे: विभिन्न गंतव्यों के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित


शहर 29 October 2026
post

पश्चिम रेलवे: विभिन्न गंतव्यों के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

मुंबई, 29 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार. ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर जं. साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरों को 1 नवंबर एवं 8 नवंबर, 2026 को चलाने के लिए विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर जं.-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरों को 2 नवंबर एवं 9 नवंबर, 2026 को चलाने के लिए विस्तारित किया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 09073 उधना जं.-जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरों को 1 नवंबर एवं 8 नवंबर, 2026 को चलाने के लिए विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09074 जयनगर-उधना जं. साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरों को 3 नवंबर एवं 10 नवंबर, 2026 को चलाने के लिए विस्तारित किया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 09071 उधना जं. जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरों को 1 नवंबर एवं 8 नवंबर, 2026 को चलाने के लिए विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर-उधना जं. साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरों को 3 नवंबर एवं 10 नवंबर, 2026 को चलाने के लिए विस्तारित किया गया है। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

You might also like!


RAIPUR WEATHER